Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने और जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड में समस्त थानों, यातायात कार्यालय और पुलिस ऑफिस के विभिन्न कार्यलयों से नि0, उ0नि0, प्रशिक्षु उ0नि0, हे0का0, का0 सहित कुल 308 लोग उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी-112 के वाहनों को भी चेक किया गया। विभिन्न थाना अन्तर्गत संचालित कुल 10 पीआरवी वाहन सहित कुल 46 कर्मचारीगण परेड में उपस्थित रहे। उन्हें सायरन/पी.ए.सिस्टम चालू हालत में रखने के लिए निर्देशित किया गया।
बाबा की रिपोर्ट










