खडडा चीनी मिल ने किसानों को 10.21 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य  किया भुगतान,,किसानों ने जताई खुशी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

आइपीएल की खडडा चीनी मिल ने पेराई सत्र 2024-25 के तहत 22 नवंबर से 8 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान करके किसानों को राहत प्रदान की है। मिल के यूनिट हेड एन पी सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि मिल द्वारा क्रय 2.76 लाख क्विंटल गन्ने का 10.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

यह भुगतान नियमानुसार 14 दिन के अंतर्गत किया गया है, जो कि इस सत्र का प्रथम भुगतान है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।अधिकारियों ने बताया कि चीनी मिल हमेशा से गन्ना मूल्य भुगतान समय पर करती आई है और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

मिल प्रबंधन ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे साफ और ताज़ा गन्ना ही आपूर्ति करें, जिससे चीनी परता सही मिल सके।

मिल प्रबंधन ने किसानों के हित में चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई है,इसके लिए किसानों से अनुरोध  है कि वे अपना गन्ना इधर-उधर आपूर्ति न करके मिल को ही आपूर्ति करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़ जाएगा और यह उनके हमेशा काम आएगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!