खडडा विधायक विवेकानन्द पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात के दौरान विधायक विवेकानन्द पांडेय ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक विवेकानन्द पांडेय की बातों को ध्यान से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने खडडा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!