Post Views: 149
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा नगरपंचायत के लोकप्रिय युवा व्यापारी नेता संतोष जायसवाल को लगातार तीसरी बार कुशीनगर के युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के प्रान्तीय उपाध्याय विजय कुमार देवड़ा के निर्देश पर हुआ है।
संतोष जायसवाल ने इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे संगठन द्वारा दिखाए गए विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्व को निभाते हुए व्यापारी हित में सदैव कार्य करते रहेंगे और युवा व्यवसायियों के प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
इस उपलब्धि पर नगर के व्यवसायियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संतोष जायसवाल को बधाई दी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
बाबा की रिपोर्ट —










