कानपुर की टीम पहुंची सेमी फाइनल में ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (तमकुहीराज)

पारसनाथ की रिपोर्ट —

राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरे दिन कानपुर के खिलाड़ी के हैट्रिक के बदौलत टीम ने बहराइच को 4-1 से हराकर  सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच के मुख्य अतिथि विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय एवं तमकुही इस्टेट के कुँवर रोहित प्रताप शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मंगलवार को दो मैच खेले जाएंगे। एफसी कानपुर बनाम नेपाल के बीच में 12 बजे से पहले सेमीफाइनल मैच होगा। 2 बजे से पीपीगंज बनाम स्पोर्ट क्लब बनारस के बीच खेला जाएगा।
सोमवार को फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के क्रीड़ांगन में चल रहे इस प्रतियोगिता में एफसी कानपुर बनाम एफसी बहराइच के बीच संपन्न हुआ। खेल के 16वे मिनट में कानपुर के प्रशांत ने शानदार गोल कर टीम को 1- 0 से बढ़त दिला दी। 36वे ।मिनट में बहराइच के जर्सी न0 11 प्रेम के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। दूसरे हाफ में कानपुर के प्रशांत ने 46वे व 67वे मिनट में किये गए हैतरी गोल एव जर्सी न0 7 के गोल से टीम 4-1 से विजेता रही।

मुख्य अतिथि बबलू राय ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही लोगों के जीवन शैली के विकास हेतु सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है उन्होंने खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आयोजकों को साधुवाद दिया।
इस दौरान सुधीर सिंह,रमेशचंद्र यादव, भीम गुप्ता, ओपी सिंह,आदि मौजूद रहे।

कुशीनगर के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!