newsalert9(तमकुहीराज )
पारसनाथ की रिपोर्ट —
कुशीनगर के तमकुहीराज में राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबले में यूपी एलेवन ने कोलकाता को 1-0 से हरा दिया।
मैच के बतौर मुख्य अतिथि अरुण कुमार गुप्त अपर नगर आयुक्त लखनऊ ने फीता काट कर खेल की शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें जीत की शुभ कामनाएं दी।

सोमवार को एफ सी कानपुर बनाम एफ सी बहराइच के बीच मुकाबला होगा। रविवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला रेलवे सी टी एथलेटिक क्लब कोलकाता बनाम यूपी इलेवन उतर प्रदेश के बीच खेला गया। खेल के शुरुआत से ही दोनों ही टीमें बेहद जुझारू खेल दिखाते हुए एक दूसरे पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। खेल को पच्चीसवें मिनट में यूपी इलेवन के जर्सी 9 ने शानदार गोल मारकर टीम को 1- 0 से बढ़त दिला दी।

मध्यांतर के बाद कोलकाता को फ्री किक मारने का मौका मिला, लेकिन टीम इस सुनहरे मौके को भुना नहीं सकी।
इस दौरान सचिव भीम गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता, प्रेम तिवारी, पी एन पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, चेयर मैन सेवरही त्रिभुवन जायसवाल, रविन्द्र तिवारी, छात्र नेता अनुज सिंह, संजय शाह, डॉ मुन्ना गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता, हिम्मत सिंह, नियाज़ खा, रिशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —










