Newsalert9 (तमकुहीराज)
पारसनाथ की रिपोर्ट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कामरेड नेता लल्लन राय की अगुवाई में तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंच कर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर को 21 सूत्रीय मांगों का पत्रक देकर धरना समाप्त किया।
मंगलवार को भाकपा के वरिष्ठ नेता लल्लन राय एवं राज्य कौंसिल के सदस्य मतिउल्लाह एडवोकेट की अगुवाई में तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचे महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जनहित से जुड़े 21 सूत्रीय मांगों को अविलंब पूरा कराने की मांग उच्चाधिकारियों से किया। तहसील परिसर में धरना आंदोलन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर ने पदाधिकारियों से पत्रक लेकर जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लगभग दो घंटे तक चला धरना आंदोलन समाप्त हो सका। धरना आंदोलन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज ओवर ब्रिज चौराहे से तहसील मुख्यालय तक रैली निकालकर सरकार एवं प्रशासन के निरंकुशता के खिलाफ नारेबाजी किया। इस दौरान कामरेड सुदामा यादव, घनश्याम कुशवाहा, अर्जुन चौहान, गुड्डू यादव, नासिर हुसैन, जोनिया देवी, माला देवी, शांति, कुसुम, शुभावती, महमूद आलम, जफर हुसैन आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —










