निर्माणाधीन मकान का छत गिरा,, दबने से मजदूर की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी

जनपद देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में एक निर्माणाधीन मकान का छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर सोहन यादव (26) भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकी सिगही का निवासी था।

छत की ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ। सोहन यादव अपने साथियों के साथ छत की ढलाई करने के लिए आया था। जैसे ही छत की ढलाई का कार्य शुरू हुआ, छत भरभरा कर गिर गई और सोहन यादव उसमें दब कर बुरी तरह घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और पकड़ी बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तिवारी ने तत्काल घायल मजदूर को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना पर मृतक के पिता रामसिगार यादव सहित परिजन घटना स्थल पर आये और बेटे को न देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के पिता ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें मृतक के बारे में जानकारी नहीं दी गई और पुलिस ने उन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक की पत्नी प्रियंका देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां राजकुमारी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो भाई हैं, जिसमें बड़ा भाई दुबई में रहता है। मृतक की अभी कोई संतान नहीं है।

इस बाबत थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर बुरी तरह घायल था, उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!