कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर जिले के कसया में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस टीम और महिला थाना की संयुक्त टीम ने दो होटलों में छापेमारी की।

दो होटलों में छापेमारी
पुलिस ने होटल पर्ल और उत्सव मैरेज लॉन में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 10 युवतियों और 6 युवकों सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये होटल देह व्यापार के अड्डे बने हुए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समुचित निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!