कुशीनगर में ए के 47 गैंग द्वारा व्यापारी से 5 करोड़ रूपये फिरौती मांगने,पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर )

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर पुलिस ने एक स्वर्ण व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी आर्यन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने खुद को ए.के 47 गैंग का सदस्य बताकर व्यापारी से फिरौती मांगी थी।पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी थी।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने व्यापारी को डराने और धमकाने के उद्देश्य से फिरौती मांगी थी। उसने स्वीकार किया कि उसका कोई “ए.के 47 गैंग” नहीं है और यह केवल डराने के लिए किया गया कृत्य था, जो गुस्से में आकर किया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक पत्रकार को भी धमकी दी थी।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। थाना को0 पडरौना, थाना नेबुआ नौरंगिया, स्वाट, साइबर और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पंजीकृत अभियोग

इस मामले में दो अभियोग दर्ज किए गए हैं :

  • मु0अ0सं0 419/2025 धारा 308(2), 351(3) बीएनएस थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
  • मु0अ0सं0 283/2025 धारा 351(2) बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त

आर्यन उपाध्याय पुत्र ध्रुप नरायण उपाध्याय निवासी सरपतही बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।

बरामदगी विवरण

अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर मय टीम
  • प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम
  • प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल जनपद कुशीनगर मय टीम
  • थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर मय टीम

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!