टप्पेबाजों का नया तरीका, रूपया गिनती की मदद के बहाने,, 12,, हजार रुपये और साइकिल लेकर फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम करदह (तिवारी टोला) निवासी विश्वनाथ यादव बुधवार को कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा में पहुंचे और अपने खाते से 36 हजार रुपये निकाले। जब वह बैंक के अंदर पैसा गिनने लगे, तो दो अज्ञात लोग पहुंचे और जल्दी से पैसा गिनने में मदद की बात कहते हुए अपने हाथ में पैसा ले लिए। गिनती करने के बाद उन्होंने पैसा तो वापस कर दिया, लेकिन जब विश्वनाथ ने पुनः पैसा गिना, तो 12 हजार रुपये गायब थे।

साइकिल भी चोरी हो गई
पीड़ित विश्वनाथ जब बैंक से बाहर निकले, तो उनकी साइकिल भी गायब थी। परेशान होकर उन्होंने खड्डा पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी टप्पेबाज पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पीड़ित विश्वनाथ यादव ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और अपना पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!