खडडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खडडा के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कुशीनगर को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी खडडा को सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

यूरिया खाद की किल्लत दूर करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को दूर किया जाए और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, बिचौलियों और कालाबाजारी मे लिप्त एजेंसियों पर रोक लगाकर जांच की जाए।

ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि गोरखपुर से नरकटियागंज तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से किया जाए और खड्डा रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाए। साथ ही, रेलवे स्टेशन खडडा से आरक्षण टिकटों की बुकिंग में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए और तत्काल टिकट यात्रियों को दिया जाए।

अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि नारायणी नदी के वीरभार ठोकर पर बनाए गए अंत्येष्टि स्थल और नारायण नदी के तीन नंबर ठोकर के आगे बनाए गए अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर कार्यवाही की जाए।

हिन्दू विवाह भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत खडडा द्वारा बनाए गए वार्ड संख्या 6 में हिन्दू विवाह भवन के निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जाए और जिम्मेदारो तथा निर्माण एजेंसी पर कार्यवाही की जाए।

प्रापर्टी टैक्स का ऑनलाइन सर्वे कार्य शुरू करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत खडडा में प्रापर्टी टैक्स का ऑनलाइन सर्वे कार्य को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही, शासनादेश के अनुसार यूनिक आईडी कोड निर्धारण हेतु डोर टू डोर डाटा संग्रहण किया जाए।

जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला स्तरीय टीम गठित कर उपरोक्त 5 बिंदुओं की मौके की जांच और भौतिक सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

मौजूद रहे

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें धनंजय सिंह पहलवान, प्रकाश बहादुर मास्टर, डॉ एन.टी खान, राधेश्याम कुशवाहा, महेंद्र गुप्ता, सर्वजीत गिरी, रविकांत प्रजापति, रामाश्रय, इंद्रपाल, बलिराज विश्वकर्मा, लल्लन मद्धेशिया, रमाशंकर चौरसिया, इस्लाम, छठु प्रसाद भारती, केशव प्रशाद गुप्ता, कयामुद्दीन वाजिद अली, इमामुद्दीन अंसारी, नथूनी प्रसाद गुप्ता, वीरेंदर गुप्ता, जाकिर दिलीप सिंह श्रीनेत्र, रविंद्र कुमार, गुड्डू रफीक, सुरेंद्र, रामचंद्र गिरी, अमर चंद जायसवाल आदि शामिल थे।

रेलवे स्टेशन खड्डा पर भी सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा ने रेलवे स्टेशन खड्डा पर भी एक ज्ञापन सौंपा, जो महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल गोरखपुर को संबोधित है। ज्ञापन में रेलवे से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!