सांसद खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जिले में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के आयोजन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

क्रीड़ा अधिकारी ने दी जानकारी

क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि खेल आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है। प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

20 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण

सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि 20 सितंबर 2025 तक अपना पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक, sansadkhelmahotsav.in पर कर सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षकों से भी अनुरोध किया है कि वे अधिकतम खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता से जोड़ें, जिससे कुशीनगर जिले की प्रतिभा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!