गुरुकुल एकेडमी खडडा में शिक्षक दिवस पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

गुरुकुल एकेडमी खडडा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

विषयों की विविधता

प्रतियोगिता में ‘हमारे आदर्श गुरु’, ‘हमारे जीवन में शिक्षा और शिक्षक का महत्व’, ‘संचारी रोग-कारण और निवारण’ और ‘हमारा देश भारत विकसित और आत्मनिर्भर कैसे बनेगा’ जैसे विषयों पर अलग-अलग कक्षाओं के स्तर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अवकाश प्राप्त शिक्षक  सुरेंद्रनाथ पांडे, प्रबंधक ब्रह्मदेव तिवारी, परिषदीय शिक्षक संजय उपाध्याय एवं सुश्री जया सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

शिक्षकों का सम्मान

प्रबंधक पंडित ब्रह्मदेव तिवारी ने इस अवसर पर शिक्षक वर्ग को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र पांडे गुरु जी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार को शानदार कार्यक्रम संयोजन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जनार्दन सिंह, इजहार अंसारी, कोमल प्रसाद, राजेश शर्मा, संतोष सिंह, नीरज तिवारी, रामायण शर्मा, जयनारायण, राहुल तिवारी, अतुल राय, मिथिलेश यादव, शिवम आदि उपस्थित रहे।

आभार व्यक्त

प्रधानाचार्य कपिल देव तिवारी ने आए हुए समस्त अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अंत में प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!