Newsalert9 (सिसवा बाजार )महराजगंज–
संदीप मिश्रा की रिपोर्ट —
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिसवा बाजार जनपद महाराजगंज द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल को एक विज्ञप्ति के माध्यम से सिसवा नगर पालिका को तहसील बनवाने की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि सिसवा की व्यवसायिक स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है और छोटे-बड़े व्यापारी इस जगह से दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं।
*तहसील बन जाने से होने वाले व्यावसायिक लाभ*
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील बन जाने से क्षेत्र के व्यापारियों को कई फायदे होंगे। उन्हें अपने काम के लिए महराजगंज या अन्य दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी। इसके अलावा, तहसील में विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों और कार्यों के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे व्यापारियों का काम आसान होगा और वे अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।साथ ही बड़ी संख्या में जनता का आवागमन होगा इससे व्यवसाय को बल मिलेगा।
व्यापारी रहे शामिल -व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिब्बू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष संदीप मल्ल, रेजाउल अंसारी, दीपक जयसवाल, धीरज जायसवाल, मनीष रौनियार, प्रमोद गुप्ता, संगठन मंत्री इरफान, हंसराज विश्वकर्मा, भोलू सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे और विधायक से तहसील बनवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि तहसील बन जाने से सिसवा की व्यवसायिक स्थिति में निश्चित ही सुधार होगा और व्यापारी अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार दे सकेंगे।










