Search
Close this search box.

महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में नहर में मिला अज्ञात शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में देवरिया शाखा की बड़ी नहर में एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ। शनिवार को सायं काल राहगीरों ने शव को नहर में उतराते हुए देखा और शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शव को बाहर निकाला।

मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसके शरीर पर सिर्फ नीले रंग का टीशर्ट था। बाकी शरीर नंगा था। घटना स्थल कुईयांकंचनपुर और बसंतपुर के बीच का है।

सिंदुरिया में साप्ताहिक बाजार होने के कारण घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष अखीलेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव लावारिस है और इसकी पहचान नहीं होने से इसे महराजगंज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!