भाजपा सदस्यता अभियान: प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को दिलाई सदस्यता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

पकड़ी बाजार (देवरिया)

(अभियान)

देवरिया जिले के रुद्रपुर विधान सभा के विभिन्न गांवों में भाजपा के सदस्यता अभियान के क्रम में प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों के बीच जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

पांडेय ने कहा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करते हुए, भाजपा समाज हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है।” उन्होंने सभी वर्गों और सम्प्रदायों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने और पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस मौके पर दयानंद वर्मा, श्रवण तिवारी, गुडलेश तिवारी, शुभम, प्रिस सोनी, नर्वदेश्वर पाण्डेय, संजय गुप्ता, चंद्रभान शर्मा, सीता राम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पकड़ी बाजार (देवरिया) से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट——

News Alert 9
Author: News Alert 9

Leave a Comment

error: Content is protected !!