गांधी जयंती पर नगर पंचायत छितौनी में स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

नगर पंचायत छितौनी कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अशोक निषाद ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर झंडारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई ।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वयं श्रमदान किया और नगरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर वार्डों के सभासद अजय कन्नौजिया, अरविंद चौधरी, सुरेंद्र मद्धेशिया, आलोक चौरसिया, छोटेलाल शर्मा, प्रमोद भारती, रुस्तम अली और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नगर पंचायत कार्यालय से प्रशांत मिश्रा,उपेन्द्र उपाध्याय, सहित कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सुपरवाइजर भानु प्रसाद, जितेंद्र यादव, रविंद्र चौहान और अन्य कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर आमजनमानस की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!