मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी टूटी:: विधायक ने जताई नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

महराजगंज और कुशीनगर जनपद की सीमा पर खडडा क्षेत्र में गैनही जंगल ग्राम के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की बायी पटरी बुधवार को टूट गई। गैनही ड्रेन का पानी तेजी से नहर में गिरने लगा। नहर में पानी नहीं होने से कोई खतरे की बात नहीं है, लेकिन नहर पटरी के रास्ते नेपाल और महराजगंज को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन ठप्प हो गया है।

निरीक्षण करते विधायक

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने अभियंताओ की घोर लापरवाही बतायी।

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने सिचाई विभाग के अभियंताओं से नाराजगी जताई और कहा कि अगर अभियंताओ ने ध्यान देकर समय से गैनही ड्रेन के पानी का नहर में हो रहा स्राव रोक दिया होता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता । उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाई हेतु उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि त्वरित रूप से मरम्मत कार्य किया जाए और यातायात बहाल किया जाए।

मरम्मत कार्य शुरू

सिंचाई विभाग महराजगंज द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी मंगाकर बोरी में भरकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश चल रही है।

तहसीलदार खडडा महेश कुमार मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे थे।

तहसीलदार महेश कुमार मरम्मत कार्यो का जायजा लेते हुए ।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!