Post Views: 159
Newsalert9
महराजगंज
घुघली थानाक्षेत्र के पडरी खुर्द निवासी 19 वर्षीय राजू चौहान की सिंदुरिया शिकारपुर मार्ग पर अज्ञात पिकअप वाहन की ठोकर से मौत हो गई। राजू अपनी बाइक से बल्लो खास से घर वापस आ रहे थे, तभी घटना घटी।
राजू के परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजू की रात 10 बजे मौत हो गई।
राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उनकी शादी दो महीने बाद होने वाली थी। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है।










