पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेले में 570 पशुओं का निशुल्क इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा चंदरपुर में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मुख्य अतिथिनीरज सिंह बिट्टू (मनोनीत सभासद बीजेपी) द्वारा फीता काटकर एवं देशी गोवंश का पूजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उदघाटन किया।

मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे विस्तार से बताते हुए सभी पशुपालकों से लाभ उठाने का आह्वान किया ।

उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सक तान्या सिंह द्वारा मौसमी बीमारियों से पशुओं को होने वाले नुकसान व इसके उपचार के बारे में बताया ,तथा सरकार द्वारा चलाइ जा रही पशु कल्याण योजना के बारे में जानकारी दी।मेले में 570 पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया।तथा कृमि नाशक औषधियों का वितरण हुआ।

विवेक तिवारी ने 1962 मोबाइल सचल पशु चिकित्सालय सेवा की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन वेटनरी फार्माशिष्ट सदर पडरौना अशोक कुमार ने किया ।

इस अवसर पर चविभागीय कर्मचारी आशीष सिंह,मुकेश कुमार,चंद्रिका यादव,अमित यादव,ग्राम प्रधान साबिर अली द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग किया गया।

वेद की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!