राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

राष्ट्रीय इन्टर मीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को आपदा प्रबंधन का व्यापक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण मुहिम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपदाओं से बचाव और प्रबंधन के लिए विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाना है।

11 वीं बटालियन एनडीआरफ वाराणसी के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा   के दिशा-निर्देशन में और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुशीनगर के सहयोग से प्रशिक्षित और अनुभवी टीम ने छात्रों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया, जिनमें शामिल हैं:

भूकंप में बचाव के तरीके
सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन)
गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके
शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार
इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना
सड़क सुरक्षा

इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इससे लाभान्वित हुए।

राष्ट्रीय इन्टर मीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर देवेन्द्र मणि त्रिपाठी  ने एनडीआरएफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद है और आपदा प्रबंधन में सक्षम बनाने का सफल प्रयास है।

इस प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं और अध्यापक आपदा के समय अपने और अन्य लोगों के जीवन को बचाने में अपना सहयोग प्रदान कर पाएंगे।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!