Newsalert9
कुशीनगर
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में तहसील खडडा सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनता/फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर 4 का निस्तारण किया।
कुल 43 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का तत्काल निस्तारण किया गया और अवशेष 39 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभाग को सौंपा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीओ उमेश भट्ट, डीपीओ विनय कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ डी के सैनी, डीआईओएस रविंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार श्री महेश, नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, ईओ एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट










