कुशीनगर में निदेशक सैनिक कल्याण का पहला आगमन:: हुआ स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ0प्र0 के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार के पहले आगमन पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विंग कमांडर आलोक सक्सेना, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. मेजर एमके बरनवाल, उपाध्यक्ष हा० कैप्टन लालबहादुर त्रिपाठी और अन्य पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया।

निदेशक ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और कार्यालय के स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि अपने कागजातों का समय रहते सुधार कर लिया जाए ताकि भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के देवेन्द्र नाथ गुप्त, वि० सहायक, प्रभाकर नाथ तिवारी, क० सहायक, राजेश कुमार गुप्त, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स और कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बाबा की रिपोर्ट

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!