कोहरगड्डी के ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरगिया विकास खंड के ग्राम कोहरगड्डी के ग्राम पंचायत सदस्य दुखी प्रसाद ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को शपथ पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा कोहरगडडी में आरसीसी बेंच में बड़ा घोटाला किया गया है और अमृत सरोवर पोखरे का निर्माण भी ठीक से नहीं हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य पोखरे को ग्राम प्रधान के चहेते व्यक्तियों को बेच दिया गया है।डस्टविन व स्ट्रीट लाइट में भी गोलमाल किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी उषा पाल का कहना है कि जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी ।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!