दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी।नम आंखों से श्रद्धालुओ ने माता कॊ दी विदाई::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खडडा नगरपंचायत और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। नारायणी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए पनियहवा पुल और भैसहा घाट पर कृत्रिम तालाब बनाए गये हैं। देवी भक्ति के गीतों और डीजे साउंड के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते अपनी आराध्य देवी को विदाई देने पहुंचे।

विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं ट्रेक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर जुलूस के साथ निकलीं।

खडडा नगर में विसर्जन यात्रा

खडडा नगरपंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं अपने आराध्य माता को नम आंखों से विदाई देने पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड तैनात किए थे। नारायणी नदी की स्वच्छता और विसर्जन के दौरान हादसों से बचाव के लिए पनियहवा पुल और भैसहा घाट पर कृत्रिम गड्ढे बनाए गए थे। शाम तक विसर्जन जारी है ।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!