Newsalert9
कुशीनगर
एक व्यक्ति के अपराध के लिए पूरे समाज को प्रताड़ित करने का विरोध ।
सपा नेता विजय कुशवाहा पीड़ित समाज के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन किया।
एक व्यक्ति के अपराध के आड़ में कुछ लोगो द्वारा पूरे समाज को टारगेट कर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है। निर्दोष व्यक्तियों को पुलिस द्वारा जेल भेजने का आरोप लगा जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन सौप मामले की जांच कराने की मांग की गयी ।

गंभीर आरोप ।।
खडडा विधानसभा के सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार में रतन शर्मा को बेवजह रामकोला पुलिस ने प्रताड़ित किया शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।उसी गांव के प्रमोद कुशवाहा को खडडा पुलिस घर पहुंच बेवजह मारा-पीटा गया लेकिन दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। हनुमानगंज पुलिस ने छीतौनी के निर्दोष मुकेश गुप्ता और शिकन्दर कुशवाहा को बाईक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है। रामेश्वर कुशवाहा की ग़लती की सजा उनके सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को पुलिस दे रही हैं। पुलिस की कार्रवाई से समाज में भय का माहौल है। उन्होंने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई बंद करने और प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है। उन्होंने पेरोल पर बाहर आये एक व्यक्ति पर समाज को प्रताड़ित कराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग किया गया।
इस दौरान नथुनी कुशवाहा, मनीष कुशवाहा , परमेश्वर कुशवाहा, नत्थू यादव, रमेश गुप्ता, बड़े अंसारी, मुन्ना यादव, दिनेश चौधरी,भोला यादव,सहजाद अंसारी,रामप्रताप,हंशराज,प्रशुराम,अनिल, शैलेश,आदि मौजूद थे।
एस कुशवाहा की रिपोर्ट—










