Post Views: 218
Newsalert9
पकड़ी बाजार (देवरिया)
देवरिया जनपद के थाना सुरौली क्षेत्र के पकड़ी बाजार में श्री सीताराम रंग मंच राम लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन इस वर्ष भी शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी समिति के सदस्य आशुतोष जायसवाल ने दी।
रामलीला की शुरुआत स्व. डा. सीताराम जायसवाल ने वर्ष 1960 में की थी और तब से यह क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निरंतर जारी है।
इस वर्ष रामलीला का मंचन मिथिला अयोध्या के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मंचन का शुभारंभ 16 अक्टूबर को होगा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण हैं:
- 25 अक्टूबर को सब्जी मंडी पकड़ी बाजार में रावण वध और मेला
- श्री राम राज्याभिषेक रामलीला ग्राउंड पकड़ी बाजार में होगा।
पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट—










