Post Views: 473
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात शिशु का शव लावारिस हाल में पड़ा था। शौचालय में नवजात का शव मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।यह पता नहीं चल पाया है कि किसने यह अमानवीय कृत्य किया है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन गुप्ता ने बताया कि अज्ञात लोग नवजात शिशु का शव रखकर गायब हो गये थे। पुलिस कार्यवाई कर रही है।

खडडा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है।
बाबा की रिपोर्ट—–










