कुशीनगर के डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने विभागाध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य को शत% प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए।

डीएम ने A+ और A रैंकिंग प्राप्त करने वाले विभागाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की और जिन विभागों की रैंकिंग B और C थी, उन्हें निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण काम कराते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, डीएफओ वरुण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम ने विभागों की रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में जनपद कुशीनगर की रैंकिंग राजस्व एवं विकास कार्यों में तृतीय रही है, इसलिए सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें कि किसी अधिकारी की शिथिलता से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं हो।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!