बाल्मीकि जयंती पर कांती देवी विद्यालय में भव्य समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर के सोहरौना स्थित कांती देवी इंटर मीडिएट कालेज में बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और कक्षा मॉनीटरों ने भी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कार्य सफल अवश्य होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, जो सोने के हार को भी मिट्टी बना देता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक राधेश्याम गुप्ता, जितेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, योगेंद्र प्रसाद, रमाकांत यादव, मेराज सिद्दीकी, अखिलेश भारती, अंगद कुमार, गोविंद सिंह, मधुसूदन कुशवाहा, प्रवीण पांडे, प्रमोद यादव, दशरथ शर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, शिव परसन शर्मा, फैज अली, राजीव यादव, मुकेश कुमार, सदर आलम और अध्यापिका खुशी सिंह, पूजा पटेल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और कार्यों से प्रेरित करना था। विद्यालय परिवार ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!