Post Views: 173
Newsalert9
कुशीनगर
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने विकासखंड पडरौना के ग्राम सभा नरसर में मनरेगा के तहत सिल्ट सफाई और सिंचाई नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत कर कार्य की प्रगति और मानव दिवस सृजन के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त मनरेगा, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक से कार्य की जानकारी ली और ग्राम प्रधान को मजदूरों को बराबर अंतराल पर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील तमकुहीराज के बहादुरपुर चौकी और चेक गेट का भी निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच करना था। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बाबा की रिपोर्ट—-










