खडडा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन लाल (सी एम लाल) का निधन शुक्रवार अपर्हान्ह मे हो गया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

खड्डा तहसील इकाई के  एल्डर कमेटी के पुर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन लाल जी का शुक्रवार शाम को उनके गोरखपुर स्थित निवास रामजानकी नगर में निधन हो गया।

कलेक्ट्रेट  बार एसोसिएशन तहसील खडडा के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक संवेदना —-

उनके निधन पर विधायक विवेकानंद पांडे, डॉक्टर निलेश मिश्रा, बार काउंसिल के महामंत्री अवधेश यादव, विपिन विहारी लाल श्रीवास्तव, अमियमय मालवीय, अनूप मिश्रा, ज्योतिर्मय मालवीय, कुमोद शर्मा, अरविंद पांडे, हीरालाल कुशवाहा, अजय चौहान, नित्यानन्द पांडे, नत्थू शर्मा सहित बार काउंसिल से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह खबर खडडा तहसील इकाई सहित जनपद के कानूनी समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है,। चंद्रमोहन लाल जी के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है।

बाबा की रिपोर्ट ——

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!