Post Views: 241
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 16 वर्षीय छात्रा, जो खडडा के एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है, शुक्रवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छितौनी गई थी। वहाँ से तीन लड़कियां साइकिल से शाम को घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह पीछे रह गई और अन्य दो लड़कियां घर पहुंच गईं, लेकिन उनकी बेटी घर नहीं पहुंची।
परिवार के सदस्यों ने तमाम जगहों पर खोजबीन की, लेकिन उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता ने खडडा पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाबा की रिपोर्ट —










