चकबंदी अधिकारियों ने    खडडा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गाँव में लगाई चौपाल ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर जनपद के खडडा तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा में उच्चाधिकारियो के आदेश पर चकबंदी हेतु खुली बैठक हुई ,इसमे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित चकबंदी से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

उक्त गाँव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत  बुधवार को गाँव के लोगो के बीच खुली बैठक हुई, इसमें लोगों ने अपनी बातो से अधिकारियों को अवगत कराया ,जिसे दर्ज किया गया। बताते चलें की इस गाँव में चकबंदी कार्य काफी समय से  लटका हुआ है,जिस वजह से तमाम विवाद होती रहती है,उम्मीद की जा रही है कि चकबंदी पूर्ण हो जाने के बाद विवाद पर विराम लग जाएगा। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता ने बताया कि गाँव में चकबंदी के सी ओ ,एसीओ ,कानूनगो ,लेखपाल पहुंचे थे ,गाँव मे चौपाल लगाकर लोगो की बातो को सुना गया।

बाबा की रिपोर्ट

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!