प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत यूपी बड़ौदा बैंक खडडा से नामिनी को मिला 2 लाख रुपये का चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर के खडडा में बड़ौदा यू.पी. बैंक शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक नामिनी को 2 लाख रुपये का चेक दिया। सारंग छपरा गांव निवासी मीरा देवी का अकाउंट इस बैंक में था, जिस पर यह योजना संचालित की गई थी।

धनराशि मिलने से पीड़ित को मिली राहत —

मीरा देवी के निधन के बाद परेशानी से जूझ सरे उनके पति प्रदुमन चौहान को यह धनराशि प्राप्त हुई। बैंक के शाखा प्रबंधक शशिशेखर सिंह ने उन्हें चेक सौंपा।

इस अवसर पर शाखा कार्यालय सहायक राजकुमार शर्मा, सर्वेश पाण्डेय, सीएसपी धारक सुनिल कुशवाहा, मोनू यादव, हेमंत कुशवाहा, मनीष पांडेय, दीपक, भोरिक यादव आदि उपस्थित थे।

प्रबंधक शशिशेखर सिंह ने बताया —

यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बीमा कवर प्रदान करना है।बैंक अकाउंट से साल में एक बार मामूली रकम कटाना होता है। इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!