दीपावली पर नगर पंचायत छितौनी को मिली एम्बुलेंस की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर )

बाबा की रिपोर्ट–

दीपावली पर्व के अवसर पर नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद ने एक नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर नगरवासियों को समर्पित किया। इससे नगरवासियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। यह एम्बुलेंस नगर के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा सभी वार्डों के सम्मानित सभासदगण और कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। अशोक निषाद के इस सराहनीय कार्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

बोले अध्यक्ष—

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि यह एम्बुलेंस नगरवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगी। हमारा उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!