जम्मू में सेटरिंग का कार्य करते समय ,गिरकर पकड़ी बृजलाल गाँव के युवक की दर्दनाक मौत। परिवार में कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बृजलाल निवासी मोहन यादव (33) की जम्मू में दर्दनाक मौत हो गई। मोहन एक महीने पहले जम्मू के कटरा में सेटरिंग का काम करने गए थे। मंगलवार को काम करते समय तीन मंजिला भवन से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार शाम मोहन का शव उनके गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मोहन के दो छोटे पुत्र हैं, जिनकी उम्में क्रमशः 7 और 4 वर्ष है। उनके बड़े पुत्र कौशल ने अपने पिता की मुखाग्नि दी।

ग्रामीणों और परिजनों ने नारायणी नदी के तट पर मोहन का अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहन के परिवार को इस बड़े सदमे से उबरने में समय लगेगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!