पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मुसहर बस्तियों में बांटी मिठाई ,दी दीपावली की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

खडडा विधानसभा के नेबुआ नौरंगिया विकास खंड और खडडा के मुसहर बस्तियों में पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने दीपावली के अवसर पर समाग्री और मिठाइयां बांटीं।

उन्होंने मुसहर टोली के लोगों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकाश उत्सव से सीख लेते हुए जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए ताकि उनके जीवन में भी प्रकाश हो सके। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद को भुलाकर खुशियों को गले लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ताड़केश्वर दुबे, विजेंद्र, जय प्रकाश मद्धेशिया सहित अन्य सहयोगियों ने भी दीपावली समाग्री बंटवाने में मदद की।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!