Post Views: 176
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट व एक समाचार पत्र में प्रसारित एसडीएम तमकुहीराज का बयान,कि “मस्जिद टूटा तो मंदिर भी टूटेगा”: का तमकुहीराज एसडीएम ने खंडन करते हुए इसे भ्रामक बताया है।
तमकुहीराज के उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने एक खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि अवैध मस्जिद, हटाने की मांग के जवाब में उन्होंने कहा था कि “मस्जिद टूटा तो मंदिर भी टूटेगा”। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया है।
इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किया जा रहा था, जिसे अब पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन घोषित किया गया है। एसडीएम ने आगे कहा है कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाबा की रिपोर्ट—-










