Post Views: 449
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
दीपावली के अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय दूबे और विधायकगणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा और तमकुहीराज विधायक डॉ. अशीम कुमार उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात करते हुए कुशल क्षेम पूछा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात गोरखनाथ मंदिर में हुई।
बाबा की रिपोर्ट —-










