कुशीनगर में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में विधायक को मांग पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर सुधार समिति तहसील इकाई खडडा ने रविवार को विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय को मांग पत्र सौंपा, जिसमें कुशीनगर जिले में दलित वर्ग पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कार्रवाई कराने  के साथ ही क्षेत्र अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित करने एवं बौद्ध विहार का बाउड्री कराने की पुरजोर मांग की गयी ।

समिति ने बताया कि थाना खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, हनुमानगंज सहित अन्य जगहों पर दलित वर्ग के लोगों को सामान्तवादी विचारधारा के शोषक प्रवृति के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें साफ-सुथरा वस्त्र पहनने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्सी पर बैठने के कारण अपमानित किया जा रहा है,जैसे रामकोला के ग्राम सिंगहा में तुलसी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई मारपीट और खडडा के सारंगछपरा में दशरथ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करना आदि घटना शामिल है।

समिति से जुड़े सुभाष गौतम , संदीप कुमार गौतम ,  दीपलाल भारती (पूर्व विधायक), विजय कुमार गौतम  , पारस प्रसाद , शंभू गौतम , नौमी प्रसाद,उमेश कुमार,बिकाऊ प्रसाद , बलवंत प्रसाद,नरसिंह प्रसाद गौतम,दिनेश गौतम , छट्ठू प्रसाद निराला  , सत्ती गौतम  आदि ने मांग किया कि दलितों पर हो रहे जुल्म व अत्याचार रोकने के लिए कठोर कदम उठाएं और निर्दोष व्यक्तियों के ऊपर हुए फर्जी मुकदमें से छूटकारा दिलाने के  साथ ही, दोषी सामान्तवादियों को कठोर दंड दिलाया जाय।

बाबा साहेब की प्रतिमा व सुन्दरीकरण की मांग —

समिति ने बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा लगवाने तथा क्षेत्र के भेड़ीजंगल, कोहरगड्डी, बरवारतनपुर नौकाटोला, सिसवा गोपाल, सिसई दधिच, चमरडीहा, रामपुर गोनहा, रामपुर जंगल, खैरी, बहोरछपरा, लखुआ लखुई, करदह (गिदहवा) भुजौली पोखरा टोला सहित अन्य जगहों पर पूर्व में स्थापित प्रतिमा स्थल / बौध बिहार का बाउन्ड्रीवाल / सुन्दरीकरण कराये जाने की मांग की ।

विधायक ने दिया आश्वासन–

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने समिति को आश्वासन दिया कि मांग पर प्रमुखता से अमल कराने के साथ ही हरसंभव मदद की जाएगी ।।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!