भैसहा गाँव में नदी कटान से छठ घाट हो गया था खतरनाक,, प्रधान प्रतिनिधि ने जेसीबी से समतल करा बना दिया सुगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा गाँव में नदी कटान से छठ घाट पर खतरा मंडरा रहा था। लेकिन प्रधान प्रतिनिधि विकास उर्फ गोलू गुप्ता ने जेसीबी से समतल कराके छठ व्रतियों के लिए सुविधा प्रदान कर दी। अब लोग आसानी से नदी में उतरकर पूजा कर सकते हैं। उनके इस प्रयास की प्रशंसा हो रही है।

भैसहा गाँव का छठ घाट खड्डा विकास खंड के गंडक नदी किनारे बसा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में छठ व्रती पहुंचकर पूजा करते हैं। आसपास के गाँव के लोग भी यहां आते हैं। नदी कटान से यहां काफी उंचा आंट बन गया था, जिससे लोगों के गिरने का खतरा था। प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से अब यहां सुगम मार्ग बन गया है।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!