Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर के खडडा विधानसभा के विधायक विवेकानन्द पांडेय ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर जटाशंकर पोखरा स्थित छठ घाट पर नंगे पांव सिर पर डाला लेकर अपनी माता ,छोटे भाइ व पुत्र एवं परिवार के साथ पहुंचकर डूबते हुए सूर्य की पूजा अर्चना की। उन्होंने बनारस से आए पंडितों द्वारा की गई भव्य महा आरती में भाग लिया।
विधायक ने कहा—
विधायक विवेकानन्द पांडेय ने छठ व्रत पर कहा, “यह पर्व हमें आस्था, स्वच्छता और समानता का संदेश देता है।” उन्होंने छठी मैया से देश, प्रदेश और विधानसभा खडडा के सभी जनता के खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि छठ पूजा हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें अपने जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि की ओर ले जाता है ।
उनके अनुसार, छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है, जो वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी मानी जाती है। यह प्राचीन परंपरा न केवल धार्मिक रूप से बल्कि हमारे जीवन में संतुलन और समृद्धि को बढ़ावा देती है ।
विधायक विवेकानन्द पांडेय ने छठ व्रती और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि की ओर ले जाता है।
बाबा की रिपोर्ट —-










