Post Views: 298
Newsalert9 (कुशीनगर)
डी के कुमार
कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में छठ व्रतियों ने बृहस्पतिवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल और मजिस्ट्रेट सभी छठ घाटों पर तैनात रहे। खडडा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एसडीएम ऋषभ पुंडीर,नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, तहसीलदार महेश कुमार और एसओ अजय पटेल ने घाटों का जायजा लिया और लोगों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत दी।

इस दौरान पूजा समिति और सरकारी व्यवस्था प्रत्येक घाटों पर चाक-चौबंद रही। विधायक और अधिकारियों ने छठ पिंडी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद से व्रती महिलाएं डाला के साथ घाट पर पहुंचना शुरू हुईं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देर शाम तक अपने घर पहुंचीं।

डीके कुमार की रिपोर्ट—










