Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
शनिवार को ग्राम सभा बोधि छपरा में आयोजित विशाल दंगल में सांसद विजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवान शिवानन्द (संतकबीरनगर) और शमशेर (चंदौली) के बीच कुश्ती का शुभारंभ किया।विधायक विवेकानन्द पांडेय ने किया प्रोत्साहित।

इस दंगल में प्रदेश के अन्य जनपदों सहित विहार तथा नेपाल के पहलवानो ने अपने कला प्रदर्शन किया। स्थानीय पहलवानो की कुश्ती सराहनीय रही।लगभग 25 जोड़ा पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
सांसद विजय दूबे ने कहा —-
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा, “कुश्ती हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है।” उन्होंने पहलवानों को उनकी प्रतिभा और समर्पण के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
बोले विधायक विवेकानन्द पांडेय—
इस अवसर पर विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने पहलवानो का हाथ मिलाकर कुश्ती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन खेल है ,यह हमे अनुशासन एवं आत्मसंयम सिखाता है। अत्यंत ही खुशी की बात है कि हमारे गाँव के नौजवान अपनी इस कला को संजोए हुए हैं।
मौजूद रहे—-
इस अवसर पर चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद ,मण्डल अध्यक्ष खडडा चंद्रप्रकाश तिवारी ,पुर्व व्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव, प्रद्युम्न तिवारी ,संतोष तिवारी,रामानुज मिश्रा, कुणाल राव, विनोद सिंह,संतोष यादव, महंत यादव, लोकनाथ साहनी ,युवा नेता आनन्द सिंह, कर्मवीर साहनी, रामप्यारे कुशवाहा, अशोक पटेल, मार्कण्डेय मिश्रा, गंगा यादव,बलवंत यादव,जितेन्द्र सिंह, सोनू यादव,बबलू यादव ,थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल,उपनिरीक्षक ओंकारनाथ द्विवेदी, कांस्टेबल विक्रांत शुक्ला हरि अनुग्रह सिंह,नागेन्द्र चौधरी, नितिश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाबा की रिपोर्ट —–










