कुशीनगर के लाल, धनंजय श्रीवास्तव, को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर जनपद के खडडा कस्बे के मूल निवासी डाक्टर धनंजय श्रीवास्तव को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यक्रम “देश का प्रकृति परीक्षण अभियान” के लिए ऋषिकेश के नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ डी के श्रीवास्तव को उत्तराखंड राज्य का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आयुर्वेद के अनुसार व्यक्ति की प्रकृति का ज्ञान प्राप्त करना है, जिससे स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। इस अभियान में आयुष मंत्रालय, आयुर्वेद जगत से जुड़े लोग और सभी राज्यों के कोऑर्डिनेटर्स सहयोग कर रहे हैं।

इस अभियान के माध्यम से एक माह में एक करोड़ से अधिक नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा, जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ावा मिलेगा। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद में आधुनिकता होनी चाहिए, जिससे विश्व में आयुर्वेद का परचम लहरा सके।

धनंजय श्रीवास्तव के इस उपलब्धि पर खडडा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!