Post Views: 203
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
पीआरडी जवान और किसान नेता रमाकांत तिवारी की निर्मम हत्या की सूचना मिलने पर सोमवार को सांसद विजय कुमार दूबे स्वर्गीय तिवारी के घर ग्राम करदह (तिवारी टोला) पहुंचे और परिजनों से भेंट कर ढाढ़स बँधाया।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि रमाकांत तिवारी किसानों और क्षेत्रीय समस्याओं के लिए निरंतर संघर्षरत रहते थे।उनकी हत्या निंदनीय है।घटना को अंजाम देने वाले को कठोर दंड से दंडित किया जाएगा। सांसद व उनके साथ मौजूद स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर संतोष दूबे, प्रद्युम्न तिवारी,बालमुकुंद दूबे, मार्कंडेय मिश्रा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।










