कुशीनगर में बाल कार्निवाल का आयोजन,, मिशन शक्ति 5.0 के तहत समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया में बाल कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बाल कल्याण समिति कुशीनगर के अध्यक्ष अमित कुमार शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो, मेडल और जलपान उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!