सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की।ईवीएम से ही होंगे चुनाव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

डेस्क

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान डॉ. केए पॉल ने तर्क दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अधिकांश देशों ने फिजिकल वोटिंग सिस्टम को चुना है। उन्होने कहा कि अधिकांश देश फिजिकल बैलेट सिस्टम का पालन करते है और भारत को भी इस पर विचार करना चाहिये।

न्यायमूर्ति नाथ ने डा0 पाल के सवाल पर हस्तक्षेप करते हुये कहा कि ‘‘हमें अन्य देशों का अनुसरण क्यों करना चाहिये। न्यायमूर्ति नाथ ने दलीलों को खारिज करते हुये कहा कि ‘‘जब राजनीतिक नेता हारते है तो वे दावा करते है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है, जब वे जीतते है तो वे कुछ नहीं कहते ’’ यह अदालत ऐसे काल्पनिक दावों पर विचार नहीं कर सकती’’। पीठ ने अंततः निष्कर्ष निकाला कि जनहित याचिका में पर्याप्त योग्यता नहीं है और इसे खारिज करते हुये सुनवाई समाप्त कर दी।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!